निजी स्कूलों में फीस वृद्धि व महंगी किताबों में लूट को लेकर शिकायत, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

निजी स्कूलों में फीस वृद्धि व महंगी किताबों में लूट को लेकर शिकायत, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

कासगंज। (सचिन उपाध्याय )Youth United for Valuable Action (YUVA) संगठन ने जनपद के निजी विद्यालयों में फीस व किताबों को लेकर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से जिलाधिकारी एवं bsa को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि “शिक्षा का अधिकार” अभियान के तहत लगातार अभिभावकों से शिकायतें मिल रही हैं कि कई निजी विद्यालयों में नियमों के विपरीत फीस वृद्धि की जा रही है। साथ ही एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें और ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
संगठन ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी जांच कराई गई थी और 24 मार्च 2026 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि कई विद्यालय अभी भी आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
ये प्रमुख मांगे रखीं गईं—
24 मार्च 2026 की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
प्रत्येक विद्यालय में फीस व अन्य शुल्कों की सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और अभिभावकों को राहत देने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन दौरान हरवीर सिंह भारतीय सहित अनेक लोग अभिभावक उपस्थित रहे।।
#soronnews24 #dmkasganj #kasganj #yogiaaditynath #eduction

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *