2027 मिशन पर सपा का फोकस: सोरों में बूथ स्तर मजबूत करने का आह्वान।

सोरों। समाजवादी पार्टी सोरों नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा के मढ़ई स्थित आवास पर आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता ओम शिव मिश्रा ने की।
बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा ने कहा कि “पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर होता है। यदि हम हर बूथ पर संगठित होकर काम करेंगे, तो 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना निश्चित है।”
जिला प्रवक्ता ओम शिव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता अभी से सक्रिय होकर जनता के बीच जाएं और पार्टी को मजबूत करें।”
बैठक में
अनुराग बरवारिया नगर महासचिव पुष्कर राज मिश्रा अंकित यादव गंगा वल्लभ माथुर विजय कुमार प्रेमपाल मौर्य प्रतीक शर्मा जी गोपाल मिश्रा कृष्णा राज मोहम्मद साजिद मोहम्मद शकील तनवीर हुसैन विजय कुमार कुशवाहा नीरज तिवारी मा कोठेबार ,अभी कुमार ,केशव देव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

