सोरों में शिक्षा सशक्तिकरण को लेकर संगोष्ठी, प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान हुए उन्मुख

सोरों में शिक्षा सशक्तिकरण को लेकर संगोष्ठी, प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान हुए उन्मुख

विद्यालय विकास, बालिका शिक्षा और सरकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, उत्कृष्ट प्रधानों का सम्मान

कासगंज/सोरों।खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में विकास खंड सोरों के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों की संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री रामेश्वर दयाल महेरे एवं मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया द्वारा किया गया।
खंड शिक्षाधिकारी रामरूप ने ग्राम प्रधानों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वहीं एसआरजी रोहिताश कुमार ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों, दिव्यांग बच्चों एवं बालिका शिक्षा को लेकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
एआरपी मयूरेश दुबे ने डीबीटी योजना एवं मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में हो रहे सुधार कार्यों की जानकारी दी, जबकि एआरपी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने भी अपने-अपने विभागों द्वारा बच्चों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिलीप चौहान ने किया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका नीतू यादव, ललितेश कुलश्रेष्ठ, मंजू मिश्रा, मयंक गौतम, अनुपमवीर, अमित कुमार, मोहित लेखाकार, सुहैल अहमद, प्रधान मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *