डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़ को किया रवाना

डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़ को किया रवाना

कासगंज, 28 मार्च 2026 (सचिन उपाध्याय)मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद कासगंज में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ जागरूकता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जनपदीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बीएवी इंटर कॉलेज कासगंज से रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज तक हरी झंडी दिखाकर किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों, स्कूली छात्राओं, शिक्षिकाओं और स्थानीय महिलाओं ने ‘सुरक्षा-सम्मान-स्वावलंबन’ के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098 तथा ‘पिंक बूथ’ जैसी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम है।
दौड़ के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नसरीन, राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, डिस्ट्रिक्ट साइंस कोऑर्डिनेटर जयंत गुप्ता सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राएं एवं महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *