जिला जज, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण

:
बंदियों से मिलकर जाना हालचाल, व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक
कासगंज, 28 मार्च 2026।
माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर, जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में बंद कैदियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार के विभिन्न हिस्सों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान रसोईघर, खाद्यान्न स्टोर, महिला बैरक, पुरुष बैरक एवं किशोर बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया। इसके अलावा महिला बैरक में पहुंचकर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली गई।
निरीक्षण के उपरांत कारागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुपमा सिंह, प्रभारी सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री खान जीशान मसूद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप निदेशक कृषि सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

