सोरों ब्लॉक में प्रधानाध्यापकों व वीएमसी अध्यक्षों का प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित विद्यालय प्रबंधन, आरटीई और विकास योजनाओं पर हुआ विस्तृत मंथन

सोरों ब्लॉक में प्रधानाध्यापकों व वीएमसी अध्यक्षों का प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित


विद्यालय प्रबंधन, आरटीई और विकास योजनाओं पर हुआ विस्तृत मंथन

कासगंज, 24 मार्च 2026। (सचिन उपाध्याय)सोरों विकास खंड के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति (वीएमसी) के अध्यक्षों का प्रशिक्षण एवं सम्मेलन मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा।
बीईओ ने बताए जिम्मेदारी और योजनाएं
कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षाधिकारी रामरूप द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंध समिति के कार्य एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला और बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
प्रशिक्षण सत्र में चार संदर्भदाताओं ने अपने-अपने विषयों पर जानकारी साझा की। दिलीप चौहान ने आरटीई 2009 और बाल अधिकारों के बारे में बताया। विनीत भारद्वाज ने विद्यालय प्रबंध समिति के गठन, चुनाव प्रक्रिया और शिक्षा व समुदाय में उसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।
वहीं राकेश शाक्य एवं सुधीर कुमार ने विद्यालय विकास योजना, सोशल ऑडिट एवं पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर प्रकाश डाला।
बड़ी संख्या में शिक्षकों की सहभागिता
कार्यक्रम में एआरपी मयूरेश दुबे, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सुमित कुमार सहित कई शिक्षकों एवं लेखाकार गजेंद्र यादव, राकेश कुमार, नीतू यादव, मंजू मिश्रा, ललितेश कुलश्रेष्ठ, दुष्यन्त चौहान, मयंक गौतम, होशियार सिंह समेत बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक एवं वीएमसी अध्यक्ष उपस्थित रहे।
सम्मेलन के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *