भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राघव के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत हुआ, राजकुमार राघव ने जिलाध्यक्ष एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी को शुभकामनाएं एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं उन्होंने कहा में कामना करता हूं जिलाध्यक्ष जी के नेतृत्व में आप सभी कासगंज में भाजपा को और मजबूत करेंगे, नीरज शर्मा ने कहा में सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि सभी का सम्मान रहेगा हम सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री संजय सोलंकी जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी संजय पुण्ढीर आदर्श जिला सह संयोजक आईटी अजय शर्मा, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रंजीत ठाकुर क्षत्रिय नेता दुष्यंत ठाकुर मिथुन ठाकुर पवन कुमार अभिषेक पुंढीर आदि मौजूद थे।
Author: Soron Live 24

