कासगंज में एलपीजी गैस की आपूर्ति पर्याप्त, अफवाहों पर ध्यान न दें –जिला प्रशासन कासगंज
कासगंज। जनपद में एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी कासगंज तथा सभी गैस एजेंसी संचालकों ने भाग लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है।
प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर एलपीजी गैस का दुरुपयोग न होने पाए। इसके लिए संबंधित उपजिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण का नियमित सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गैस एजेंसी संचालकों से कहा गया है कि वे पारदर्शिता के साथ गैस रिफिल की डिलीवरी सुनिश्चित करें तथा उपभोक्ताओं और आम जनमानस के साथ सद्व्यवहार बनाए रखें।
इसके अलावा गैस बुकिंग एवं डिलीवरी में आने वाली ऑनलाइन समस्याओं के समाधान में भी उपभोक्ताओं की सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यह भी कहा है कि किसी भी उपभोक्ता के साथ असभ्य व्यवहार न किया जाए तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक या झूठी खबर न फैलायी जाए जिससे कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो।
जनपद के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि गैस की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और नियमानुसार अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से गैस की बुकिंग करें। एजेंसियों द्वारा नियम के अनुसार ही गैस रिफिल की डिलीवरी की जाएगी।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता निम्न अधिकारियों से उनके दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं—
वीपी सिंह – विक्रय अधिकारी, इंडेन गैस लि० – मो.: 8004651251
आदर्श शुक्ला – विक्रय अधिकारी, बीपीसीएल गैस लि० – मो.: 9795223388
राहुल शर्मा – विक्रय अधिकारी, एचपीसीएल गैस लि० – मो.: 8839380230
#dmkasganj #LPG #GasUpdate #Kasganj
Author: Soron Live 24

