कासगंज में रसोई गैस का संकट, घरेलू सिलेंडर का हो रहा धड़ल्ले से दुरुपयोग

कासगंज में रसोई गैस का संकट, घरेलू सिलेंडर का हो रहा धड़ल्ले से दुरुपयोग

ठेलों, ढाबों और हलवाई की दुकानों पर घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल, आम उपभोक्ता परेशान

(फोटो सोरों के कच्छला गेट का दृश्य)

कासगंज। (सचिन उपाध्याय)जनपद में इन दिनों रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बाजार में कई स्थानों पर घरेलू सिलेंडर का खुलेआम दुरुपयोग देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार रेडी-ठेले, खोमचे, हलवाई की दुकानों और ढाबों पर कमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। जबकि नियमों के अनुसार व्यवसायिक कार्यों के लिए कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग अनिवार्य है। इसके बावजूद कई दुकानदार घरेलू सिलेंडर का प्रयोग कर रहे हैं।
आम उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कनेक्शन पर सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद ही हो पा रही है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि बाजार में घरेलू सिलेंडर ब्लैक में भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसकी जांच की जानी चाहिए।
जनता ने जिला आपूर्ति विभाग से मांग की है कि कासगंज जनपद में ऐसे ठेले-खोमचे वालों, ढाबा संचालकों और नियमों का उल्लंघन करने वाले गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।
#Dmkasganj #gais #KasganjNews

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *