होली पर एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने कुष्ठ आश्रम में बांटी खुशियां, रोगियों संग मनाया पर्व।

कासगंज/सोरों (सचिन उपाध्याय)होली के पावन अवसर पर कासगंज सोरों नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने सोरों स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने रंग-गुलाल लगाकर रोगियों को उपहार वितरित किए और उनके सुख-दुख की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के कर्मचारीगण एवं लेखपाल प्रतीक वर्मा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आश्रम परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने कहा, “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और अपनत्व का पर्व है। हमें समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। कुष्ठ रोगियों के बीच आकर उनके साथ होली मनाना मेरे लिए भावुक और प्रेरणादायक क्षण है। प्रशासन सदैव इनके सहयोग और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।”
कार्यक्रम के दौरान आश्रम में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। रोगियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
Author: Soron Live 24

