छात्रवृत्ति परीक्षा में श्री गणेश इंटर कॉलेज के आठ विद्यार्थियों का शानदार चयन प्रधानाचार्य ने मेधावियों को किया सम्मानित, 1000 रु प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी

छात्रवृत्ति परीक्षा में श्री गणेश इंटर कॉलेज के आठ विद्यार्थियों का शानदार चयन
प्रधानाचार्य ने मेधावियों को किया सम्मानित, ₹1000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी

कासगंज। श्री गणेश इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2026-27 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें कासगंज जनपद से चयनित 109 विद्यार्थियों में से 8 विद्यार्थी श्री गणेश इंटर कॉलेज के हैं।
विद्यालय की छात्रा तनिष्का पाल एवं छात्र केशव वार्ष्णेय ने 108 अंकों के साथ 14वां स्थान प्राप्त किया। वहीं रिचा कुशवाहा ने 104 अंकों के साथ 17वां स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अनुज कुमार (20वां), निशा (21वां), आद्या (23वां), हिमांशु राजपूत (24वां) तथा वर्षा (30वां) स्थान प्राप्त कर चयनित हुए।
प्रधानाचार्य एच.पी.एन. दुबे ने बताया कि कक्षा 8 के मेधावी छात्र-छात्राओं को समूह बनाकर विशेष तैयारी कराई गई थी। इस तैयारी में कंप्यूटर लैब प्रभारी रघुवीर सिंह का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को शासन द्वारा आगे की पढ़ाई के लिए ₹1000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. जयंत गुप्ता ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक गतिविधियों और प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक विकास तायल, प्रधानाचार्य एच.पी.एन. दुबे, प्रवक्ता डी.के. सिंह, अजय माहेश्वरी, प्रवीण कुमार, राजकुमार, वेद प्रकाश, के.पी. सिंह, मनोज यादव सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *