सीओ रेलवे जीआरपी आगरा ने सोरों चौकी का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

कासगंज। (सचिन उपाध्याय)क्षेत्राधिकारी रेलवे जीआरपी अनुभाग आगरा द्वारा चौकी जीआरपी सोरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, ड्यूटी व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण उपरांत क्षेत्राधिकारी ने तीर्थ नगरी सोरों में स्थित भगवान वराह मंदिर में दर्शन-पूजन कर स्नान आदि धार्मिक अनुष्ठान किए और पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष कासगंज दीपक त्रिवेदी, सोरों चौकी प्रभारी सलमान अली सहित अन्य जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा। साथ ही तीर्थ पुरोहित गोपाल जी भारद्वाज, पुनिश मिश्रा, सुमित यादव, कृष्णा फरश्वेवार और सत्यम चतुर्वेदी आदि भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण को लेकर रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।
Author: Soron Live 24

