अंसार मेमोरियल इंटर कॉलेज बिलराम में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, एसडीएम सहावर ने किया सम्मानित

अंसार मेमोरियल इंटर कॉलेज बिलराम में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, एसडीएम सहावर ने किया सम्मानित


बिलराम (कासगंज), 28 फरवरी 2026। अंसार मेमोरियल इंटर कॉलेज, बिलराम में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सहावर हर्षिता देवड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण किया और उनके नवाचार व रचनात्मकता की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यापिका पूजा वर्मा को भी उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्षिता देवड़ा ने अभिभावकों, विशेषकर माताओं की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का सहयोग अत्यंत सराहनीय है। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल प्रेरणादायक हैं और उनकी प्रतिभा देखकर प्रसन्नता होती है।
कार्यक्रम में कॉलेज के संस्थापक आसिफ अली खान, प्रधानाचार्य एजब सिंह, कार्यक्रम प्रभारी धीरज वर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे। विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *