आरटीई 12(1)(C) प्रथम चरण की ऑनलाइन लॉटरी सम्पन्न, 295 बच्चों का चयन
बीएसए कार्यालय कासगंज में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत निकले परिणाम


कासगंज। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) 12(1)(C) के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कासगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 978 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 310 आवेदन सत्यापित पाए गए। सत्यापन के उपरांत प्रथम चरण की लॉटरी में 295 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जबकि 15 आवेदक इस चरण में चयनित नहीं हो सके।
लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि चयनित अभिभावकों को निर्धारित समयावधि में संबंधित विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
#RTE #Kasganj #EducationNews #BSAKasganj #RTEAdmission
Author: Soron Live 24

