महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ एसपी कासगंज ने नवनिर्मित श्री शान्तिनाथ महादेव मंदिर में किया प्रथम पूजन, शिव परिवार की स्थापना


महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन में गूंजा ‘हर-हर महादेव’
एसपी कासगंज ने नवनिर्मित श्री शान्तिनाथ महादेव मंदिर में किया प्रथम पूजन, शिव परिवार की स्थापन

कासगंज,। (सचिन उपाध्याय)महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कासगंज पुलिस लाइन परिसर में भक्ति और आस्था का विशेष आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में नवनिर्मित श्री शान्तिनाथ महादेव मंदिर में प्रथम पूजन कर विधि-विधान से श्री शिव परिवार की स्थापना एवं जलाभिषेक किया गया।
यह मंदिर वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन तथा पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों के स्वेच्छिक सहयोग से निर्मित कराया गया है। पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित वीरेंद्र बल्लभ व्यास ने संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
पुलिस परिवार की सहभागिता से हुआ आयोजन
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन शाहिदा नसरीन, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि के इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा और पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *