वैलेंटाइन डे के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, शहर के कई स्थानों पर की चेकिंग

वैलेंटाइन डे के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, शहर के कई स्थानों पर की चेकिंग

कासगंज। बजरंग दल प्रांत के निर्देशानुसार बजरंग दल कासगंज इकाई द्वारा वैलेंटाइन डे के विरोध में शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक गोविंद महेरे, विनोद कुशवाह एवं नगर संयोजक सतेंद्र ने किया।
सुबह कार्यकर्ता प्रभु पार्क में एकत्रित हुए, जहां वैलेंटाइन कार्ड जलाकर पाश्चात्य संस्कृति के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों—खुशी होटल, नदरई झाल का पुल, बिलराम गेट, सोरों गेट, सहावर गेट, नदरई गेट, गंदा नाला, रेलवे रोड आदि क्षेत्रों में स्थित होटल, कैफे एवं रेस्टोरेंटों में जाकर चेकिंग की। इस दौरान 3 से 4 जोड़ों को हिदायत देकर घर भेजने की बात कही गई।
विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने बताया कि बजरंग दल भावनात्मक प्रेम के विरोध में नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम के नाम पर फैल रही अश्लीलता तथा कथित लव जिहाद जैसी गतिविधियों के विरोध में संगठन कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की पवित्रता बनाए रखने के लिए संगठन वर्ष भर सक्रिय रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सत्येंद्र सिंह, प्रमोद साहू, नवीन सक्सेना, संजय गौड़, गोविंद महेरे, विनोद कुशवाह, भविष्य महेश्वरी, आकाश कुशवाह, संजीव वार्ष्णेय, संस्कार बिड़ला, विशाल ठाकुर, रोहित चौहान, अर्जुन, देव, प्रिंस सिंह, शौर्य, गौरव यादव, जीतू कुशवाह, छोटू महेरे, लखन चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *