प्रवेश पत्र वितरण पर छात्राओं का तिलक व मिष्ठान से अभिनंदन, दिए परीक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स

प्रवेश पत्र वितरण पर छात्राओं का तिलक व मिष्ठान से अभिनंदन, दिए परीक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स


कासगंज।कासगंज स्थित द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 10 एवं 12 की छात्राओं को प्रवेश पत्र वितरण के अवसर पर पारंपरिक ढंग से तिलक लगाकर एवं दही-पेड़ा खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोमवती शर्मा ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का तनाव न लें, शांत एवं आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल करें तथा समय का सही प्रबंधन करें। उन्होंने परीक्षा में सावधानीपूर्वक उत्तर लिखने, प्रश्नों को ध्यान से पढ़ने और स्वच्छ लिखावट रखने की सलाह भी दी।
प्रधानाचार्य ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कोई भी छात्रा उत्तर पुस्तिका में किसी प्रकार की मुद्रा या अन्य वस्तु न रखे। इस संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी छात्राओं को दी गई।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार 18 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और छात्राओं के सफल भविष्य की कामना की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *