महा शिवरात्रि को लेकर सोरों कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, मेला व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन

कासगंज। महा शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से तीर्थ नगरी सोरों की कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम/अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने की।
बैठक में लहरा घाट पर आयोजित होने वाले महा शिवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर तीर्थ पुरोहितों एवं व्यापारियों से विस्तार से वार्ता की गई। एसडीएम ने सभी से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी और उपस्थित लोगों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में सीओ सिटी आँचल चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया, सतीश भारद्वाज, संपूर्णानंद भारद्वाज, योगेंद्र बाबू निर्भय, बबलू, महेंद्र, सभासद विष्णु तिवारी, अतुल तिवारी, रवि दुबे, हेमंत त्रिगुणायत, नीरज रावत, विकास तिवारी, आशुतोष तिवारी, गोविंद महेरे, गोविंद तिवारी, रवि पाराशर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए महा शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
Author: Soron Live 24

