कुष्ठ रोग उन्मूलन का संकल्प, स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली

कुष्ठ रोग उन्मूलन का संकल्प, स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली
रोग से नफरत करें, रोगियों से नहीं – डॉ. पी.के. गौतम


सिढ़पुरा।कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और इसके उन्मूलन के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा पर कुष्ठ रोग जागरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर आमजन को स्पष्ट संदेश दिया गया कि रोग से नफरत करें, रोगियों से नहीं।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पी.के. गौतम एवं डॉ. विनायक यादव ने किया। डॉ. गौतम ने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और समय पर उपचार से इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
रैली के माध्यम से जनता को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार और रोकथाम की जानकारी दी गई तथा समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर बाबू प्रमोद चौहान, आशीष मिश्रा सहित आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे और कुष्ठ रोग मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *