शिक्षक दिवस के अवसर पर हुआ भव्य शिक्षक सम्मान समारोह
उत्कृष्ट शिक्षकों को जिलाधिकारी प्रणब सिंह ने किया सम्मानित
सभी शिक्षक संगठनों ने भी सम्मानित शिक्षकों को दी बधाइयां

कासगंज। शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष भवन कासगंज में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जिलाधिकारी प्रणब सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों (राजकुमार,आरती चौधरी,प्रीति गोयल,सुरेंद्र अहिरवार,राजेश चौधरी,राम रूप,शशिकांत),सीडीओ सचिन यादव,अमांपुर से विधायक हरिओम वर्मा की उपस्थिति में जनपद के चुनिंदा उत्कृष्ट एवं अच्छा कार्य कर बेसिक शिक्षा विभाग में परचम लहराने वाले एवं सामान्य शिक्षकों से अलग हटकर कार्य करने वाले, शैक्षिक एवं स्कूली वातावरण को बच्चों के मुताबिक बनाने वाले शिक्षकों को चिन्हित कर सम्मानित किया है आपको बता दें जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पटियाली के मंत्री रतन प्रकाश प्रा०वि०घोसगंज सहित अरविंद कुमार प्रा०वि०नगला फुलू,जितेंद्र सिंह प्रा०वि०अशोकपुर,चंद्र देव दीक्षित कंपोजिट स्कूल रतनपुर फ़तियांपुर,विष्णु सिंह राठौड़ प्रा०वि०गुड़ियाई सहित जनपद के सिढपुरा,गंजडुंडवारा,सहावर,सोरों,अमांपुर,कासगंज ब्लॉकों से चिन्हित कर शिक्षक शिक्षकाएं सम्मानित किए गए,इस शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र कविराज,गौरव सक्सेना,डीसी सुनील कुमार व वीरेंद्र कुमार सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं,कर्मचारी एवं अधिकारी गण मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

