न्यौली में सार्थक इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन ने शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन

न्यौली में सार्थक इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन ने शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन

कासगंज/न्यौली। सार्थक इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन, मानपुर नगरिया में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान और विशिष्ट अतिथि सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल की सह संचालिका शिवानी चौहान रहीं। अतिथियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि मनोज चौहान ने कहा कि आदर्श और सभ्य समाज के निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है, जिसे भलीभांति निभाना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि शिवानी चौहान ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं, और अच्छे शिक्षकों से ही अच्छे समाज का निर्माण होता है। अध्यक्षता कर रहे अभय प्रताप सोलंकी ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए संस्थान की सराहना की।

इस अवसर पर संस्थान की ओर से सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्थान के संचालक विशाल सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन योगिता पाराशर ने किया।

समारोह में प्रमुख रूप से विकास शर्मा, डॉ. राजीव बरबारिया, विकास मौर्य, उदयवीर कश्यप, अखिलेश मिश्रा, कमल साहू, आरती चौहान, राजेश्वरी कश्यप, हिमानी मौर्य, प्रिया कश्यप, निदा खान, लवली सोलंकी, नेहा चौहान और कुमकुम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *