कासगंज में RO/ARO परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन ढंग से सम्पन्न

कासगंज में RO/ARO परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन ढंग से सम्पन्न
डीएम मेधा रूपम के निर्देशन में 13 परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

कासगंज, 27 जुलाई 2025 (सूचना विभाग)।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 आज रविवार को जनपद कासगंज के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन में जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम के कुशल मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही।

परीक्षा की सुचिता बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। डीएम स्वयं परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण करती रहीं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की सहायता से परीक्षा की निगरानी की गई और परीक्षा प्रक्रिया पर सतत निगाह रखी गई।

परीक्षा प्रातः 09:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित की गई। जनपद में कुल 5453 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1987 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 3466 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांति पूर्ण, सुव्यवस्थित व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराई गई।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *