स्थापना दिवस पर फूलों से सजाया भाजपा जिला कार्यालय, हुआ ध्वजारोहण
एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने फहराया भाजपा का झंडा
-जिला कार्यालय पर कराया कन्या भोज, जिलाध्यक्ष ने गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां
कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय को फूल मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। इसके बाद पार्टी का झंडा रोहण किया गया। मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यालय पर कन्या भोज भी किया गया। एमएलसी व जिलाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया।
भाजपा का 45वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने रामनवमी के अवसर पर कन्याओं को भोज कराया। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के साथ जिलाध्यक्ष ने भाजपा का झंडा फहराया। सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरे देश में नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा की यूपी में 2016 की तुलना में डकैती, दुष्कर्म, अपहरण, हत्या, लूट की घटनाओं में सबसे ज्यादा कमी हुई है, बेरोजगारी कम हुई है। वक्फ बोर्ड बिल के मामले में उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असादुदीन ओवेसी पर निशाना साधा। इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ, गौरी शंकर शर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डा. केत सिंह वर्मा, अनिल पुंढीर, सुनील वार्ष्णेय, डा. बीड़ी राणा, महेंद्र सिंह राणा, चेयरमैन मीणा माहेश्वरी, राजेंद्र बोहरे, रमेश साहू, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, सत्येंद्र कश्यप, दिनकरराव चतुर्वेदी, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, केपी सिंह, रानू वर्मा, शरद गुप्ता, रामनिवास राजपूत, अनुरोध प्रताप सिंह, संजीव चौहान, नरेंद्र परमार, डा. योगेंद्र चौहान, अजय तिवारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविंद्र ब्रह्मचारी, सांत्वना पाराशर, डा. खूब सिंह, ब्रजेश वर्मा, प्रदीप वर्मा, कुलदीप प्रतिहार, राजू माहेश्वरी, शांतनु चौधरी, शिव प्रताप सोलंकी, सुशील सोलंकी, मयंक अग्रवाल, आदित्य कांकोरिया, विकास अवस्थी, पंकज सोलंकी, दुष्यंत चौहान, रंजीत ठाकुर, रंजीत प्रधान, हरिसिंह बघेल, हिमांशु उपाध्याय, अजय शर्मा, मोहित तेजधारी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Author: Soron Live 24



