Soron Live 24

पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष में 17 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में 17 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा
आगामी दो अक्तूबर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। सेवा पखवाड़ा के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक भी हुई।
भाजपा जिला कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी पूनम बजाज रही। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। बैठक का शुभारम्भ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण करके किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि पूनम बजाज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती दो अक्तूबर तक भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। इनमें 17 सितंबर से 19 सितंबर तक स्वछता अभियान, रक्तदान शिविर, 18 सितंबर से 24 सितंबर तक स्कूल व अस्पतालों में स्वछता अभियान चलाया जाएगा। 23 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ शिविर, 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तितित्व औऱ उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। एक पेड़ मां के नाम भी लगवाया जाएगा। 25 सितंबर को सभी 14 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर दींन दयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर और आस पास सफाई अभियान चलाकर माल्यार्पण किया जाएगा। सभी कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। जिलाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया। संचालन कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। इस दौरान मंचासीन पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, राजवीर भल्ला, रविंद्र ब्रह्मचारी, केपी सिंह, कुलदीप प्रतिहार, डा. शैलेंद्र यदुवंशी, डा. एपी गुप्ता, डीएस पाल, शिव प्रताप सोलंकी, हिमांशु उपाध्याय, अभिषेक भारद्वाज, मनोज शर्मा, मयंक अग्रवाल, चमन राजपूत, प्रदीप चौहान, श्यामू यादव, गौरव राजपूत, मनीष पंडा, मनीष प्रजापति, हृदेश कुमार, अभय प्रताप सोलंकी, जयकुमार साहू, पुष्पेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *