Soron Live 24

कासगंज:भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला

भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला।

 

आक्रोशित भाजपाई सपा मुखिया का पुतला फूंकते हुए।

मठ व साधु संतों को लेकर की अभद्र टिप्पणी पर जताया आक्रोश
कासगंज। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को शहर के नदरई गेट स्थित माल गोदाम चौराहा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया। यह प्रदर्शन अखिलेश यादव द्वारा माफिया की तुलना साधु संतों एवं मठों से करने पर किया गया। इसे हिंदू समाज का अपमान बताते हुए मुंहतोड़ जबाव देने की बात कही।
पुतला दहन व प्रदर्शन के दौरान मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मठों का अपमान कर संतों का अपमान किया है। जिला उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत ने कहा कि मठ पुरातन संस्कृति सनातन की धरोहर हैं, लाखों मठों का इतिहास रहा है। भारत के लोगों को भारतीय संस्कृति एवं नव निर्माण में इन्हीं मठों का योगदान है। युवा मोर्चा मठ, संतों का अपमान कभी स्वीकार नहीं करेगा। इस मौके पर सोमेश सिंह, प्रशांत राजपूत, राजू चौहान, मुकेश प्रजापति, यश उपाध्याय, अंशुल अग्रवाल, सुनील लोधी, विनम्र अग्रवाल, देवेंद्र राजपूत, विक्की भारद्वाज, अंकुल प्रजापति, गौरव कुमार, विनीत राजपूत, अभिषेक गुप्ता, मुकेश कुमार, आयुष गुप्ता, अंकित पाठक, हरदयाल, देवेंद्र, अनिल, पंकज, तेजपाल, कन्हैया लाल, हर्षित साहू मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *