Soron Live 24

अखिलेश से मिलने साइकिल से हुआ रवाना दीपक सपा की नीतियों से प्रभावित है दीपक

अखिलेश से मिलने साइकिल से हुआ रवाना दीपक
सपा की नीतियों से प्रभावित है दीपक

कासगंज:अमांपुर। कस्बे के इस्लाम नगर निवासी दीपक जोशी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की आस लेकर साइकिल से ही पार्टी मुख्यालय लखनऊ को रवाना हो गया। दीपक के जज्बे से प्रभावित होकर पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव व नगर अध्यक्ष शकील खान ने साइकिल पर सवार दीपक को झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने 5100 रूपये देकर दीपक का उत्साहवर्धन किया। 101 विधानसभा अमांपुर से सपा की युवा विंग से जुड़े दीपक जोशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक ऐसे अकेले नेता हैं, जो युवाओं को साथ लेकर चलते हैं। अखिलेश यादव की नीतियों से प्रेरित होकर दीपक के मन मस्तिष्क में उनसे मिलने की इच्छा जागृत हुई तथा दीपक ने सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर ही सवार होकर पार्टी मुख्यालय पहुंचने का संकल्प ले लिया। जब मीडिया ने दीपक जोशी से पूछा कि क्या समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके इस निर्णय को स्वीकार करेंगे। इस पर दीपक ने बड़े जोश में कहा कि पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उसकी लगन को देखते हुए उससे अवश्य मिलेंगे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता दीपक जोशी के साथ है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, सपा नगर अध्यक्ष शकील खान, नसीर अहमद, गोपाल भोरे, गौरव मिश्रा, अवधेश सोलंकी, कैप्टन राधे राधे, फरमान खान, मनोज शाक्य, सभासद बबलू यादव, हसमत खान, शाकिर अली, केसर अली, समीर, अरमान खान, सारिक खान मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *