Soron Live 24

कासगंज:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका।
कासगंज:पटियाली कस्बा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पटियाली के द्वारा कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की थी। जिसके विरोध में बीते दिनों पूर्व पूरे देश के चिकित्सकों व देश की जनता में काफी आक्रोश है। इसी के चलते नगर इकाई पटियाली के कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसील प्रांगण पटियाली से मुख्य चैराहे तक आंदोलन व विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चैराहे पर नारेवाजी कर पुतला दहन किया। इस दौरान नगर सोशल मीडिया प्रमुख अम्बुज द्विवेदी ने कहा जिस राज्य की मुख्यमंत्री खुद एक महिला है। उस राज्य में महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म, अत्याचार की बढ़ती घटनाएं अत्यंत चिंताजनक एवं निंदनीय हैं। नगर आंदोलन प्रमुख हिमांशु पांडेय ने कहा पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त की रात एक जूनियर महिला चिकित्सक के दुष्टकर्मो में संलिप्त लोगो को बचाने का प्रयास पश्चिम बंगाल की ममता सरकार कर रही है। इस दौरान विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, नगर अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, नगर मंत्री रोशन शर्मा, नगर आंदोलन प्रमुख हिमांशु पांडेय, नगर सोशल मीडिया प्रमुख अम्बुज द्विवेदी, सह नगर मंत्री चित्रांश मिश्रा, अनुज द्विवेदी, अंकित चैहान, राहुल, कृष्णा सोलंकी, आदि कार्यकर्ता मौजुद रहे।

फोटो कैप्शन- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते एवीबीपी के पदाधिकारीगण।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *