Soron Live 24

सोरों:ग्राम न्यौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

कासगंज:न्योली, भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान एवम पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया। यात्रा का शुभारंभ स्थानीय मथुरा बरेली मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर से किया गया। बाद में यात्रा गऊपुरा रोड से नगला निहाली होते हुए उडेर पुख्ता,नगला पटिया होते हुए चौकी चौराहे पहुंची वहां से यात्रा पुनः मथुरा बरेली मार्ग से होते हुए सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर पर पहुंची जहां पर यात्रा का समापन हुआ यात्रा में सम्मिलित रहे भाजपा कार्यकर्ताओ एवम क्षेत्रीय युवाओं को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि सभी क्षेत्र अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं । उन्होंने कहा तिरंगा से हमें राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा मिलती है। यात्रा में सम्मिलित रहे युवा भारत माता की जय, वन्दे मातरम, काश्मीर हो या गोहाटी, अपना देश अपनी माटी , इंकलाब जिंदाबाद जैसे गगनभेदी नारे लगा रहे थे। इस दौरान यात्रा में प्रमुख रूप से ब्रह्मानंदआचार्य जी, रामपाल साहू प्रधान, हरवेष राजपूत प्रधान, सत्यवीर कश्यप, लवली चक, देवेंद्र बघेल , सौदान कश्यप, अभय प्रताप सोलंकी, कर्मवीर सोलंकी, वीरेश कुमार, संजीव राघव, मनोज राघव, संजय अहेरिया, अनिल बघेल, कृष्णपाल पुजारी, अनुज चौहान, ओम सिंह सागर, चंचल मौर्य, रामू सोलंकी, दीपक पुंढीर रतन सोलंकी, महावीर बघेल, शिवम चौहान, सत्यपाल सिंह अमर सिंह कश्यप, मोहित गुप्ता, ऋषभ सोलंकी, पूरन बघेल, सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *