Soron Live 24

कासगंज जनपद के विभिन्न भागों में दशम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस भव्य रूप में मनाया गया।

जनपद के विभिन्न भागों में दशम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस भव्य रूप में मनाया गया।

शरीर को निरोग और स्वस्थ बनाये रखने के लिये योगा करना अत्यंत आवश्यक – राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
जनपद स्तर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए जनमानस, तहसीलांे, विकास खंड एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योगाभ्यास कार्यक्रम।
हजारों लोगो ने किया योग व प्राणायाम का अभ्यास
भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है योग
कासगंज: मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवं यशस्वी मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आज 21 जून 2024 को श्री गणेश इण्टर कॉलेज कासगंज में मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कश्यप मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण की मौजूदगी में भव्य रूप से सम्पन्न।
मा0 राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और संपूर्ण कल्याण के लिए भी आवश्यक है। योग से हम जीवन में संतुलन और समृद्धि प्राप्त कर सकते है। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।
योग दिवस के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, छात्र, शिक्षक और विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुये सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझा विशेष रूप से दिव्यांगजन और पिछड़े वर्ग के लोगांे की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया, ताकि समाज के हर वर्ग को योग का लाभ मिल सके।
योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। योग से हमें मानसिक शांति, आत्म विश्वास, मनोबल, संयम, और सहन शक्ति मिलती है। शारीरिक जटिलताओं से मुक्ति पाने के लिये समुचित जानकारी करके प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के योगासन करना एक बेहतरीन उपचार है। प्रतिदिन योगा करके मानव शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होकर स्वस्थ, प्रसन्नचित्त व निरोग रहता है। मानव जीवन के लिये स्वस्थ शरीर होना अनिवार्य है। शरीर को निरोग और स्वस्थ बनाये रखने के लिये योगा करना अत्यंत आवश्यक है। प्रतिदिन योगा करके विभिन्न बीमारियों और शारीरिक जटिलताओं से बचा जा सकता है। इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिये योगा बहुत महत्वपूर्ण है। जनसामान्य को योगा के प्रति जागरूक कर प्रेरित करने के लिये प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है।
आज के विषम परिस्थितियों में जब आदमी की सोच बदल गयी है, खान-पान बदल गया है, रहन-सहन बदल गया है, इस भौतिकता के युग में हम पाश्चात्य संस्कृति को अपनाते जा रहे हैं, जो जीवन के लिए अत्यन्त घातक है, योग दिवस हमे बतलाता है कि व्यक्ति को सूर्योदय के पूर्व उठना चाहिए, नियम, संयम को अपने जीवन में अत्यधिक महत्व देना चाहिए तभी व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है।
यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, जिले भर के अधिकारी और आम नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
योगासनों में कॉमन योग प्रोटोकॉल की ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं शवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद में पूर्ण उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जनपद के विभिन्न भागों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, भाजपा अध्यक्ष केपी सिंह, ब्लाक प्रमुख सहावर कृष्णा सिंह, ब्लाक प्रमुख यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, जिला कृषि अधिकारी डा0 अवधेश मिश्र, जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारी, समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं सहित आमजन ने हजारों की संख्या में श्री गणेश इण्टर कॉलेज में एक साथ योगाभ्यास किया तथा जनसामान्य को प्रतिदिन योगा करके स्वस्थ और निःरोग रहने का सन्देश दिया।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *